🔄

संस्कृतम् - Sanskritam

संस्कृतम् - Sanskritam

Publisher: Parimal Publications
Language: Sanskrit & Hindi
Total Pages: 385
Available in: Paperback
Regular price Rs. 250.00
Unit price per
Tax included.

Description

CBSE कक्षा 10 के पाठ्यक्रम के अनुसार शेमुषी-2, अभ्यासवान् भव-2 तथा व्याकरणवीथिः इन तीन पुस्तकों को आधार बना कर यह सहायक पुस्तक के रूप में तैयार की गई है। यह पुस्तक छात्रों एवं अध्यापकों दोनों के लिए समान रूप से उपयोगी है। इस पुस्तक में मूल गद्य-पद्य पाठ को आसानी से समझने के लिए प्रत्येक वाक्य का हिन्दी अनुवाद, शब्दार्थ, भाव, अन्वय, सन्धि, समास, प्रत्यय, अव्यय, विलोम पर्याय शब्दार्थ इत्यादि दिए गए हैं।

 प्रश्नोत्तर लेखन के अभ्यास के लिए एकपदेन, पूर्णवाक्येन, अन्वये भावार्थे वा रिक्तस्थानपूर्तिः, वाक्यमेलनम्, प्रश्न निर्माणम्, पर्याय-विलोमपदचयनम्, कथाक्रमलेखनम्, यथानिर्देशं उत्तरत इत्यादि दिए गए हैं। व्याकरण भाग में रचनात्मक लेखन के नियम-निर्देशपूर्वक अभ्यासार्थ बिलकुल नए अंश दिए गए हैं - अपठित गद्यांश, पत्रलेखनम्, चित्रवर्णनम्, अनुच्छेदलेखनम्, अनुवादः, सन्धिः, समासः, समय-लेखनम्, अव्ययपदानि, वाच्य-परिवर्तनम्, अशुद्धि-संशोधनम्। अन्त में CBSE के परीक्षा के अनुरुप आदर्श-प्रश्नपत्र दिया गया है जिससे परीक्षा की तैयारी के पैटर्न को समझने में आसानी होगी। पुस्तक के आरम्भ में SYLLABUS एवं प्रश्नपत्र में अंक विभाजन BLUE PRINT भी समझाया गया है।

इस पुस्तक की जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम ही होगी। बार-बार एक ही अंश को इस पुस्तक में नहीं दोहराया गया है। किसी भी आवश्यक अंश को छोड़ा नहीं गया है। विद्वान् एवं अनुभवी शिक्षक के द्वारा व्याख्या एवं सम्पादन किया गया है। पुस्तक को सर्वथा त्रुटिहीन एवं छात्रोपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है, तथापि पुस्तक की गुणवत्ता में सुधार हेतु सुधी विद्वानों का परामर्श मान्य होगा।

वस्तुतः यह पुस्तक गागर में सागर की तरह है। अत्यल्प मूल्य में यह छात्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अतिरिक्त नोट्स एवं प्रैक्टिस पेपर को www.saraswatam.com से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।