{"product_id":"कालिदास-की-कृतियों-में-धर्मशास्त्रीय-विषय-kaalidaasa-ki-kritiyon-me-dharmashaastriya-visaya","title":"कालिदास की कृतियों में धर्मशास्त्रीय विषय-Kalidasa Ki Kritiyon Me Dharmashaastriya Visaya","description":"\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eमहाकवि कालिदास की कृतियों में धर्मशास्त्रीय विषयों का अन्वेषक यह ग्रन्थ कुल आठ अध्यायों में विभक्त है। विविधधर्मशास्त्रीय विषयों में से जिनविषयों का विस्तृतवर्णन महाकवि ने अपनी कृतियों में किया है उन्हें स्वतन्त्र अध्यायों में स्थान दिया गया है। ये विषय है वर्ण आश्रम संस्कार, पञ्चमहायज्ञ, स्त्रीधर्म, तथा राजधर्म। इसी प्रकार ग्रन्थ का सातवां अध्याय तीर्थ, ब्रत यज्ञ एवं पुत्र आदि प्रकीर्णधर्मशास्त्रीय विषयों का वर्णन करता है।\u003cbr\u003eइस ग्रन्थ में सर्वप्रथम कालिदास के द्वारा वर्णित विषयों से सम्बन्धित स्थलों का वर्णन करते हुए तत्सम्बन्धी धर्मशास्त्रीय विचारों का उपस्थापन किया गया है अन्त में महाकवि की तद्विषयक धारण से धर्मशास्त्रीय विचारों का समन्वय दिखलाया गया है। एक ही विषय से सम्बन्धित धर्मशास्त्रीय मतों में भिन्नता की स्थिति में वहुमान्यमत को प्रधानता दी गई है।\u003cbr\u003eमहाकवि द्वारा वर्णित विचारों के आधार हेतु प्रमाणों के संकलन में प्रधानतः वैदिक संहिताओं ब्राह्मणों आरण्यकों, धर्मसूत्रों, स्मृतियों, गृह्यसूत्रों, नीतिग्रन्थों तथा महाभारत की सहायता के साथ-साथ कतिपय नवीन निबन्ध ग्रन्थों के विचारों का भी आश्रय लिया गया है।\u003cbr\u003eतात्पर्य यह है कि भारतीय संस्कृति के समुपासक महाकवि कालिदास द्वारा अपनी कृतियों में यत्र-तत्र उल्लिखित भारतीय संस्कृति के प्राणभूत धर्मशास्त्रीय विषयों को एकत्रित कर धर्मशास्त्रीय विचारों के साथ उनका तुलनात्मक अध्ययन इस ग्रन्थ का मूल उद्देश्य है।\u003c\/p\u003e","brand":"Dr. Shripati Tripathi","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47184456024202,"sku":null,"price":600.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0592\/8583\/1818\/files\/Kalidasa_Ki_Kritiyon_Me_Dharmashaastriya_Visaya_by_Dr._Shripati_Tripathi.jpg?v=1760616981","url":"https:\/\/www.motilalbanarsidass.com\/en-us\/products\/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a4%af-kaalidaasa-ki-kritiyon-me-dharmashaastriya-visaya","provider":"Motilal Banarsidass","version":"1.0","type":"link"}