{"product_id":"योगियों-का-जीवन-परिचय","title":"योगियों का जीवन परिचय","description":"\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eयोग के अत्यन्त गूढ़ रहस्यों को हम सभी तक सरल रूप में प्रस्तुत करने वाले योगियों का जीवन कैसा था? किस प्रकार से उन्हें योग का ज्ञान प्राप्त हुआ? उनकी साधना कैसी थी? किस प्रकार की घटना से उनके जीवन में परिवर्तन आया? किस योगी को कितने वर्षों में सिद्धि प्राप्त हुई? समकालीन होते हुए भी उनकी साधना में किस प्रकार के भेद थे? किस योगी की साधना आधुनिक युग में सबसे ज्यादा प्रचलित है? आदि प्रश्नों के सही उत्तर बताने बाली यह पुस्तक, जिसका नाम योगियों का जीवन परिचय है, का लेखन आप सभी की जिज्ञासाओं को शान्त करने के लिए किया गया है। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए, पुस्तक को रोचक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eयोग के छात्रों को ध्यान में रखते हुए पुस्तक को परीक्षा हेतु भी उपयोगी बनाया गया है। इसके लिए प्रत्येक जीवन परिचय में परीक्षा से सम्बंधित सभी अहम बिन्दुओं को विशेष रूप से दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त पुस्तक के अन्त में लगभग 500 से अधिक परीक्षा उपयोगी प्रश्न व उनके उत्तरों का भी वर्णन किया गया है। पुस्तक में उन सभी योगियों के जीवन परिचय का वर्णन किया गया है, जिन्हें योग के किसी न किसी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। साथ ही जिन योगियों से सम्बंधित प्रश्नों को योग की विभिन्न परीक्षाओं में पूछा जाता है। भारत के सभी योग विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के साथ-साथ सभी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ही योगियों का चयन किया गया है।\u003c\/p\u003e","brand":"Dr. Somveer Arya","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":50260970274954,"sku":"9789393655622","price":520.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0592\/8583\/1818\/files\/IMG_20260922_0003.jpg?v=1790059071","url":"https:\/\/www.motilalbanarsidass.com\/en-us\/products\/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a4%af","provider":"Motilal Banarsidass","version":"1.0","type":"link"}