🔄

घेरण्ड संहिता

घेरण्ड संहिता

Publisher: Raghav Publication
Language: Sanskrit & Hindi
Total Pages: 145
Available in: Paperback
Regular price Rs. 199.00
Unit price per
Tax included.

Description

ऋषियों की पुरातन व सनातन ज्ञान परम्परा को सरल भाषा में प्रस्तुत करने वाले डॉ० सोमवीर आर्य पिछले पन्द्रह (15) वर्षों से योग क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। यह लगभग बारह (12) वर्षों से योग में जिज्ञासु भाव के साथ शोधपरक कार्य कर रहें हैं। डॉ० आर्य एक योगाभ्यासी साधक, प्रवक्ता, लेखक और परामर्शदाता हैं। इन्होंने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार से योग में आचार्य और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से योग में डॉक्टरेट (Ph.D) की उपाधि प्राप्त की है। डॉ० सोमवीर आयुष मंत्रालय के YCB में Lead Examiner के साथ-साथ Yoga Head के पद पर कार्य कर चुकें हैं। इस से पहले डॉ० आर्य लगातार दो वर्षों तक यूजीसी के Higher Educational Channel (डी०डी० व्यास चौनल) पर योग विषय के लगभग सभी ग्रन्थों को Live Stream के माध्यम से पढ़ाते हुए यूजीसी के पहले योग विशेषज्ञ के रूप में भी काम कर चुकें हैं। 

अभी तक इनके द्वारा सैकड़ों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया जा चुका है। अभी तक इनकी सात पुस्तकें (योगदर्शन, हठप्रदीपिका, घेरण्ड संहिता, योगियों का जीवन परिचय, Biography of Yogis, योगवासिष्ठ सार और योगसार) प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्होंने अभी तक सहस्रों विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से योगदर्शन, हठप्रदीपिका, घेरण्ड संहिता, श्रीमद्भगवद्गीता और प्राणायाम के पाठ्यक्रम पढ़ाए हैं। इसके साथ ही इनके मार्गदर्शन में अभी तक योग प्रमाणीकरण मण्डल (वाईसीबी) के योग प्रोटोकॉल इंस्ट्रक्टर, योग वेलनेस इंस्ट्रक्टर, योग टीचर और योग चिकित्सक के कोर्स भी पढ़ाए जा चुके हैं। डॉ० सोमवीर आर्य विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत भारतीय वाणिज्यिक दूतावास अटलांटा, अमेरिका में भारतीय संस्कृति व योग शिक्षक के रूप में दो वर्षों (2019-21) तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में डॉ० आर्य भारतीय राजनयिक के रूप में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र सूरीनाम, दक्षिणी अमेरिका में भारतीय संस्कृति के निदेशक (Director of Indian Culture, Second Secretary) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।