{"product_id":"कारण-पात्र","title":"कारण पात्र","description":"\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eअरुण कुमार शर्मा एक ऐसे व्यक्ति का नाम है जिनकी लेखनी पिछले पचास वर्षो से अनवरत गतिशील है।\u003cbr\u003eअरुण कुमार शर्मा एक ऐसे चिन्तक और विचारक का नाम है, जिन्होंने अपने गहन गम्भीर चिन्तन, मनन द्वारा भारतीय गुह्य विद्याओं और उनके आध्यात्मिक तत्वों के अन्तराल में प्रवेश कर उनके विषय में अपने मौलिक विचारों को व्यक्त किया है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eअरुण कुमार शर्मा एक ऐसे सत्यान्वेषी व्यक्ति का नाम है, जिन्हें योग तंत्र में निहित रहस्यमय सत्यों से परिचित होने के लिए प्रच्छन्न, अप्रच्छन्न भाव से विचरण और निवास करने वाले सिद्ध, सन्त, महात्माओं और योगी-साधकों की खोज में सम्पूर्ण भारत की ही नहीं बल्कि हिमालय और तिब्बत के दुर्गम स्थानों की जीवनमरण दायिनी हिमयात्रा की है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eअरुण कुमार शर्मा एक ऐसे साहित्यकार का नाम है, जिन्होंने अपनी सशक्त आध्यात्मिक और दार्शनिक कृतियों से संबंधित समकालीनों को सैकड़ों मील पीछे छोड़ दिया है। विलक्षण प्राञ्जल भाषा, मनोहारी शिल्प, आत्मग्राही सज्जा और आकर्षक प्रस्तुतिकरण उनकी कृतियों का विशेषण है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eहजारों पंक्तियों के बीच उनकी पंक्ति को पहचान लेना प्रत्येक वर्ग के पाठकों के लिए सरल और सहज है और यही वह तथ्य है जो अरुण कुमार शर्मा को अरुण कुमार शर्मा बनाता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eउनकी प्रसिद्ध कृति कारण पात्र को प्रकाशित कर आस्था प्रकाशन अपने आपको गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। परमात्मा से प्रार्थना है कि इस महान विचारक, तपस्वी, साधक और मनस्वी को दीर्घायु प्रदान करें।\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Arun Kumar Sharma","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47842078556298,"sku":"9788190679664","price":400.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0592\/8583\/1818\/files\/IMG_20260318_0017.jpg?v=1773830384","url":"https:\/\/www.motilalbanarsidass.com\/products\/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0","provider":"Motilal Banarsidass","version":"1.0","type":"link"}