🔄

  • नाटकीय पारिभाषिक शब्दावली- Dramatic Terminology (2018 Edition)

नाटकीय पारिभाषिक शब्दावली- Dramatic Terminology (2018 Edition)

Publisher: Sanjay Prakashan
Language: Hindi
Total Pages: 87
Available in: Hardbound
Regular price Rs. 250.00
Unit price per
Tax included.

Description

पुस्तक परिचय

'काव्येषु नाटकं रम्यम्' कहकर साहित्यकारों ने नाटक के महत्त्व को रेखांकित करते हुए उसे समस्त काव्य जगत् का सिरमौर स्वीकारा है । संस्कृत नाटकों के पठन-पाठन के दौरान कई ऐसे शब्द आते हैं, जिनका एक विशेष अर्थ होता है तथा वे नाटक के अभिन्न भाग भी होते हैं । प्रकृत पुस्तक में उन विभिन्न नाटकीय शब्दों को संकलित करते हुए नाट्यशास्त्र, दशरूपक व साहित्यदर्पण आदि साहित्यशास्त्रीय ग्रंथों तथा बलदेव उपाध्याय, उमाशंकर शर्मा 'ऋषि', पी.वी. काणे आदि के विचारों के आधार पर परिभाषित किया गया है ।                                            
आचार्य भरत द्वारा लिखा गया 'नाट्यशास्त्र' एक अथाह व अनंत ज्ञानराशि है, जिसे स्नातक स्तर पर छात्रों को पढ़ना असंभव है । अतः संस्कृत नाटकों में रुचि रखने वाले छात्रों तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के संस्कृत - पाठयक्रम में लगे हुए नाटकों के अध्ययन एवं अध्यापनार्थ यह पुस्तक नाट्यशास्त्र प्रवेशिका के रूप में सहायक सिद्ध
होगी ।