{"product_id":"पातञजल-अष्टांग-योग-प्रकाश","title":"पातञजल अष्टांग योग प्रकाश","description":"\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eपातञ्जल अष्टाङ्ग योग प्रकाश नामक पुस्तक में सुयोग्य लेखक ने अपनी साधना के अनुभव को सञ्जोया है। जिससे यह पुस्तक मात्र ज्ञान का साधन न रहकर जीवन जीने की कला का आधार बन गयी हैं। अष्टाङ्गयोग योग को अपना कर प्रत्येक व्यक्ति आधिदैविक, आधिभौतिक और आध्यात्मिक दुःखों से मुक्त होकर आनन्द पूर्वक जीवन यापन करने में समर्थ हो जाता है। योग की वैज्ञानिक उपयोगिता और गरिमा के जिन सिद्धान्तों का विवेचन योग के तत्तवेत्ता ऋषियों ने किया था, वर्तमान में वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोगशालाओं में किये जा रहे अनुसन्धान उनको प्रमाणिक सिद्ध कर रहे हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eअनेक प्रकार के ऐसे असाध्य रोग हैं जिनका निराकरण वर्तमान में प्रचलित चिकित्सा पद्धतियों द्वारा सम्भव नहीं हो पाता। वे रोग अष्टाङ्गयोग के अभ्यास से पूर्ण रूप से समाप्त हो जाते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eयही कारण है कि आज सर्वत्र योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। अष्टाङ्गयोग के सिद्धान्त किसी सम्प्रादय, देश अथवा मानव समुदाय से सम्बन्धित नहीं हैं। अपितु योग के सिद्धान्त सार्वदेशिक, सार्वजनिक सार्वकालिक और सार्वभौमिक हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eअष्टाङ्गयोग का प्रथम अङ्ग सामाजिक आचार मीमांसा के सिद्धान्तों से ओतप्रोत है। दूसरा अङ्ग व्यक्तिगत आचार मीमांसा के सिद्धान्त हैं। यदि प्रारम्भिक शिक्षा के समय ही इनका ज्ञान शिक्षार्थियों को करा दिया जाये तो एक सुसंस्कृत विश्व के निर्माण में महत्त्व पूर्ण प्रयास होगा।\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Sudhikant Bharadwaj","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47790584168586,"sku":"9789384741648","price":1000.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0592\/8583\/1818\/files\/IMG_20260311_0009.jpg?v=1773211959","url":"https:\/\/www.motilalbanarsidass.com\/products\/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%9e%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6","provider":"Motilal Banarsidass","version":"1.0","type":"link"}