Description
'परामर्शन एवं निर्देशन मनोविज्ञान' का प्रथम संस्करण आपके समक्ष है। यह एक ऐसी पुस्तक है, जिसकी रचना भारतीय विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय सेमेस्टर प्रणाली स्नातक पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए की गयी है। यह न सिर्फ छात्रों के लिए बल्कि शिक्षकों के लिए भी काफी उपयोगी है। परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न भी प्रत्येक अध्याय के अंत में दिये गये हैं।
इस पुस्तक में कुल नौ अध्याय हैं, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषय-वस्तुओं पर चर्चा की गयी है। परामर्शनः एक परिचय, निर्देशनः एक परिचय, निर्देशन, परामर्शन एवं मनोचिकित्सा, निर्देशन एवं परामर्शन प्रक्रिया, निर्देशन एवं परामर्शन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारक एवं बाधाएँ, व्यक्तिगत एवं समूह परामर्शन, शैक्षिक परामर्शन एवं वृत्तिक परामर्शन, परिवारिक परामर्शन, व्यवसाय के रूप में निर्देशन एवं परामर्शन आदि विषयों पर तथ्यपूर्ण एवं सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये गये हैं।