Description
उन सभी हजारों पाठकों ने जिन्होंने मेरे अद्भुत आर्टिकिल्स और मेरे मूलभूत कार्य व्यवहारिक 'हस्त रेखा' का सुंदर तरीके से स्वागत किया, बहुतेरे व्यक्तियों ने अपने अनुभव और आभासीय ज्ञान का मेरे साथ जो आदान-प्रदान किया उससे यह कलात्मक विषय निश्चित तौर पर आगे बढ़ा। बहुतों ने संपर्क स्थापित कर मुझे हस्त रेखाओं से संबंधित असंख्य निर्देश दिए। अंत में मैंने उन सभी के आग्रहों को स्वीकार किया और उनसे प्राप्त ज्ञान को वापस आप सभी तक पहुँचाने के लिए तत्पर होकर अपने संपूर्ण प्रयासों से इन सामग्रियों को यहाँ एकत्र किया। इसका निर्माण करने के लिए समकालीन व्यक्तियों से संपर्क स्थापित और वर्तमान स्थितियों तथा समकालीन उपलब्धताओं की सजगताओं का घटित घटनाओं के साथ एकलयबद्धता स्थापित कर आपको उससे अवगत कराने का साहस जुटा पाया। यह अत्यंत कठिन परिश्रम से प्राप्त घटनाओं की सजीवता आपको परखने के लिए प्रस्तुत करता हूँ।
आधुनिक काल में जीव विज्ञान के ज्ञान ने, मानव से संबंधित पूर्व ज्ञान को पूरी तरह परास्त कर उसे पछाड़ दिया है। अतः वर्तमान समय में घटित होने वाली व्यवहारिक घटनाओं को, स्वयं को पूर्ण रूप से परिवर्तित कर, नए सिरे से उनका जीवविज्ञान से प्राप्त ज्ञान के साथ लिंक जोड़कर, हस्त रेखाओं का एक नवीनतम अध्ययन आपके समक्ष निजी अनुभवों से प्राप्त आभासीय ज्ञान को मिलान किए जा रहा हूँ। वह सब आप स्वयं परख कर जानिए।
विरोधाभास बहुत हैं। यहाँ भी आपको मिलेंगे, लेकिन विरोधाभासों की परवाह किए बिना मैंने कुछ खास बिंदुओं पर अपने लक्ष्य को स्थापित किए जो कि अन्य लेखकों की पुस्तकों में पूर्णतया अभावता रहेगी जो कि निम्नवत हैं-
1. स्पष्टता और अव्यवहारिक प्रसंगों की अनुपस्थिति।
2. क्रमबद्धता और पूर्णतः प्रासंगिक वर्गीकरण।
3. पूर्णता ।
इस आधार पर इस हिंदी पुस्तक में अन्य लेखकों की अपेक्षा अधिक विश्वसनीय निरीक्षणों को प्रकाशित किया गया है। यहाँ पर हर छोटी-छोटी बात को हजारों निराक्षणों के आधार पर लिखा गया है।
बहुत-सी सूचनाएँ जो व्यक्ति के वास्तविक जीवन से जुड़ी रहती हैं और हस्त रेखाओं की भाषा जो मानव निर्मित भाषाओं में अनुवादित करने में असह्य जान पड़ती हैं, को स्वयं के जीवन के अनुभवों के भंडार के द्वारा सुगम बनाया गया है।
प्रत्येक इलुस्ट्रेसन जो तथ्यों के साथ जोड़ युक्त है, पुस्तक के विकास में सहायक है। जो व्यक्ति हस्त रेखाओं के रहस्य तथा अस्पष्टता के जानने के लिए उत्सुक है, उन्हें जानने के लिए यहाँ पर्याप्त विस्तृत तथा वैरायटी की बारीकियाँ प्राप्त रहेंगी।
तथ्यों का स्पष्ट एवम् कलात्मक विवरण का ज्ञान जो मैं आप तक पहुँचा रहा हूँ, वह या तो मेरे मनगढ़ंत धारणाओं के आधार पर तय है या मैंने अथक प्रयास से व्यक्ति-से-व्यक्ति तक पहुँच कर संकलित किया है।
यहाँ पर मैं काफी हद तक अपने प्रयासों में सफल रहा हूँ, कि जो कुछ मैंने अपने अग्रणियों से सीखा है, उनकी अटकलों तथा निष्कर्षों के विरोधाभास को यहाँ स्पष्ट तौर पर पेश कर पाऊँ।
शरीर आकृति विज्ञान जो मैंने सीखा है. प्रत्येक दिन को पर्याप्त तौर पर हस्त रेखाओं में बूँद पाऊँ। हालाँकि अभी तक इसके व्यवहारिक प्रयोग के लिए कोई मशीनी यथार्थता निर्धारित नहीं है. और ना ही प्रयोगशाला के अंतर्गत कोई मान्यता पूर्ण विधि स्थापित है, लेकिन फिर भी ऐसा लगता है कि हस्त रेखाएँ किसी गूढ़ ज्ञान की ओर इशारा करती हैं जिसका इशारा मानवीय घटनाक्रम के साथ जुड़ा हुआ है। अभी यह कलात्मकता के अंदर आधारित है, क्योंकि इसके लिए अभी तक ठोस सूत्रों तथा सार्वभौमिक विधियों की पर्याप्तता पूर्णतः अपर्याप्त है।